loading

hindi shayari

Ashutosh pandey
मेरे एहसास में अपनाकर मैं औ शेरों में 
तू ही पोशीदा फ़कत रश्के कमर मिलती है
हो नहीं सकते कभी अश्क किसी गम का इलाज
टूटने वाले सितारों से ख़बर मिलती है
Ashutosh pandey
Ashutosh pandey
गले लगाएगी बढ़कर के तुमको ये दुनिया
वफ़ा से देते रहेंगे जो दुश्मनी का जवाब
तेरी निगाह सलामत अगर है ऐ साकी
तो मेरे वास्ते काफी है मैकशी का जवाब
Ashutosh pandey
रवां ग़मों का समंदर है उसकी आँखों से 
मगर वो देता है सबको हँसी ख़ुशी का जवाब
ये तेरी दीद की हसरत में तेरे दीवाने
परेशां हैं तेरा सुनकर के बेबसी का जवाब
Ashutosh pandey
वो जिसने तेशे से खोदे पहाड़ के सीने
कहाँ से लाओगे तुम उसकी आशकी का जवाब
लब हैं ख़ामोश मगर दीद की खातिर आँखें 
सभी को दे रही है मेरी ज़िन्दगी का जवाब
Ashutosh pandey
Ashutosh pandey
ख़ुशी है चेहरों पे रक्सा अजीब आलम है
नहीं है कोई यहाँ आँख चश्मेनम देखो
लुटाये आँखों ने गौहर थी बेबहा गौहर
शबे फ़िराक जब ना आये तुम सनम देखो
Ashutosh pandey
Ashutosh pandey
मिरे ख्यालों की कंघी ने लाख सुलझाए 
न निकले गेसुए जाना के पेचोखम देखो
हसीं चेहरे पे ज़ुलमे बिखेर कर उसने
दिलो निगाह पे ढाए मेरे सितम देखो
Ashutosh pandey